Online News Portal provides latest news from India and the world. Get latest news headlines from Bollywood, Business, Technology, sports and exclusive breaking news.

Showing posts with label Fashion-Lifestyle. Show all posts
Showing posts with label Fashion-Lifestyle. Show all posts

Tuesday, 4 July 2017

मॉनसून में नहीं टिक रहा मेकअप, तो ये टिप्‍स ट्राई करें




मॉनसून के दौरान बारिश या पसीने से मेकअप निकल आने का अंदेशा बना रहता है, ऐसे में वॉटरप्रूफ मेकअप करें, जो आपके चेहरे पर टिका रहेगा. भारती तनेजा की एल्‍पस ब्यूटी क्लिनिक की कार्यकारी निदेशक और मेकअप विशेषज्ञ गुंजन गौर ने टिकाऊ मेकअप के संबंध में ये जानकारियां दी हैं:

* मॉनसून में वॉटरप्रूफ मेकअप उत्पादों इस्तेमाल करना आसान उपाय है. आप चाहे तो 'टू-वे' काम्पैक्ट पाउडर और फाउंडेशन भी इस्तेमाल कर सकती हैं. इसे आप हल्के गीले स्पॉन्ज से लगा सकती हैं या सूखे पाउडर के तौर पर भी लगा सकती हैं.

* हमेशा लिपस्टिक, मस्कारा और लाइनर का दो कोट लगाएं, ताकि ये ज्यादा देर तक टिके रहें.

* किसी भी उत्पाद को खरीदते समय उसके बारे में अच्छी तरह से पढ़ लें कि वह वॉटरप्रूफ है या नहीं या कितने घंटे तक वह टिका रह सकता है.

* पाउडर ब्लश के बजाय आप क्रीम ब्लश इस्तेमाल कर सकती हैं. अगर आप थोड़ा और कलर और उभार चाहती हैं तो क्रीम ब्लश के ऊपर से पाउडर ब्लश लगाएं, ताकि यह आपके गालों पर ज्यादा देर तक टिका रहे, जो आपके चेहरे पर चमक व कलर लाने के साथ ही खूबसूरती भी बढ़ाता है.
Share:

Definition List

Powered by Blogger.

Sample Text

Featured Post

वैज्ञानिकों ने तैयार किया नोट की छपाई का कागज

नई दिल्ली। भारतीय कृषि वैज्ञानिकों ने मुद्रा नोट छापने के लिए उपयोग में आने वाले विशेष किस्म के कागज का विकास कर लिया है। भारतीय कृषि अनुस...

Contact Us

Name

Email *

Message *

Search This Blog

Blog Archive

Categories

Blog Archive

Recent Posts

Pages

Theme Support