Online News Portal provides latest news from India and the world. Get latest news headlines from Bollywood, Business, Technology, sports and exclusive breaking news.

Showing posts with label Health-News. Show all posts
Showing posts with label Health-News. Show all posts

Wednesday, 5 July 2017

क्या आम हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है?

गर्मियों में सबसे अच्छी चीज़ क्या है? आम! रसेदार, मीठे और फलों के राजा आम को सभी लोग पसंद करते हैं। इसमें अल्फोंसो, चौंसा, दशहरी, लंगड़ा, केसर, टोटोपूरी आदि आम की वैरायटी के लोग दिवाने हैं, जिसकी बिक्री सबसे ज़्यादा भारत में है।

आम के मीठे स्वाद में थोड़ा खट्टापन भी होता है, जिसकी वज़ह से इस फल ने लोगों को अपना दिवाना बनाया हुआ है। लेकिन हम आपको बताते हैं कि इन स्वास्थ्य से भरे आमों के पीछे कुछ ऐसे राज से, जिन्हें जानकर आप इन्हें और ज़्यादा अपने आहार में शामिल।



आम खाना हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है, क्योंकि यह हमारे शरीर में कैलोरी की मात्रा  को पूरा करता है और हमें  स्वस्थ रखने में मदद करता है. आमों में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है लेकिन वो हमारे शरीर के लिए पौष्टिक होते हैं.

डॉ. रुपाली दत्ता के अनुसार, आमों में और फलों से अधिक कैलोरी होती है, जिससे इसमें पौषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है. इसके अंदर बीटाकैरोटीन की मात्रा भी पाई जाती है, जो हमारी बॉडी में एंटीऑक्सीडेंट का काम करती है.

1. आमों में सबसे ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है

आमों में संतरों से ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है, क्योंकि संतरों में 77 मिलीग्राम विटामिन सी  और आमों में 122 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है, जिससे आम हमारी आंखों को हेल्दी रखने में सहायता करता  है और अन्य बीमारियों से भी हमें दूर रखता है.

2. आमों में विटामिन ए की मात्रा भी पाई जाती है

गाजर में लगभग 100 प्रतिशत से भी अधिक  विटामिन ए पाया जाता है और आमों में 35 प्रतिशत विटामिन पाया जाता है, जिससे हमारे बालों की लम्बाई और स्किन को पोषण मिलता है, इतना ही नहीं ये हमें  बीमारी से दूर भी रखता है.

3. आमों में पोटैशियम की मात्रा भी पाई जाती है

केले में सबसे अधिक लगभग 800 मिलीग्राम पोटैशियम की मात्रा पाई जाती है और आमों में 260 मिलीग्राम पोटैशियम पाया जाता है जिससे एक दिन की पोटैशियम की मात्रा को पूरा किया जा सकता है. और ब्लड प्रेशर की बीमारी को खत्म  किया जा सकता है.

4. आम में विटामिन बी6 की मात्रा भी पाई जाती है

एवोकाडो में सबसे अधिक 15 प्रतिशत विटामिन बी  की मात्रा  पाई जाती है और आम में 5 से 6 प्रतिशत  विटामिन बी पाया जाता है जिससे ब्रेन को बीमारियों से दूर रखा जा सकता है. आम खाने से कैंसर से बचा जा सकता है.




5. कोलेस्टेरॉल कम करना

आम में फाइबर,प्रोटीन और विटामिन-सी होता है, जो कि बुरे कोलेस्टेरॉल को कम करने में मदद करता है। इसमें पोटेशियम की भी मात्रा होती है, जो बल्ड प्रेशर पर नियंत्रण रख हार्ट रेट को भी बनाए रखता है।

6. स्किन की परेशानियों का इलाज

आम,में बीटा-कैरोटिन का स्रोत पाया जाता है, जो त्वचा को निखारने में मदद करता है। बीटा-कैरोटिन, शरीर में जाकर विटामिन-ए में बदलता है, जो सेल को नुकसान पहुंचाने से रोकता है। विटामिन-ए, आखों की रोशनी के लिए काफी फायदेमंद पदार्थ होता है। आम के गूदे में विटामिन-सी होता है, जो कि अगर चेहरे पर लगाया जाए, तो ये त्वचा को मुलायम बनाता है।

7. पाचन क्रिया के लिए लाभकारी

आम में भारी मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर करता है। इसमें कई प्रकार के एंजाइम्स होते हैं, जो प्रोटीन को तोड़कर शरीर से गंदगी को बाहर निकालते हैं। आमचूर भी पाचन क्रिया के लिए काफी फायदेमंद होता है।

8. लू लगने से बचाता है

अगर आम को अपने आहार में शामिल करते हैं, तो ये आपको गर्मियों में लू लगने से भी बचाता है। आम पन्ना या आम लस्सी शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए काफी अच्छी है। आयुर्वेदा के मुताबिक, आम, पूरे शरीर के सिस्टम को ताकत पहुंचाते हुए खून के दौरान को भी बनाए रखता है।

Share:

Tuesday, 4 July 2017

6 फूड्स, जो दिला सकते है आपको कब्ज की समस्‍या से राहत

कब्ज होने का सबसे आम कारण है डिहाइड्रेशन. ऐसे में इस समस्‍या से छुटकारा पाने के लिए ये जरूरी है कि आप अधिक से अधिक पानी पिएं. पानी पेट को साफ करने में मदद करता है.

कब्ज एक ऐसी स्थिति है,जिसमें आपके पेट में काफी दर्द होता है. इसके आम लक्षणों में पेट में सूजन आना या पेट में अधिक दर्द होना शामिल है. कब्ज के दर्द से बचने के लिए आपको अपने खाने में कुछ बदलाव करने पडेंगे, जिससे आपका डायजेशन सिस्‍टम, तंत्रिकाएं और मांसपेशियां ठीक प्रकार से कार्य करती रहें.


न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, फाइबर से भरपूर जैसे की हरी पत्तेदार सब्जियां,फल,गेहूं के ओट्स आदि चीजों का सेवन करना चाहिए. इसके साथ-साथ पानी के साथ अजवाइन,आमला, त्रिफला जैसी कई जड़ी-बूटियों से भी कब्ज के दर्द का इलाज किया जा सकता है.

1. हरी सब्जियां



हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे की पालक,मेथी,सरसों आदि में फाइबर, पोटैशियम और मैग्नीशियम की मात्रा अधिक पाई जाती है, जिसे खाने से आप कब्ज की समस्‍या से छुटकारा पा सकते हैं.

2. जामुन



जामुन में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जामुन के एक कप रस में लगभग 8 ग्राम फाइबर होता है. फाइबर हमारे पाचन तंत्र को अच्छा रखने में मदद करता है.

3.बादाम





दिल के लिए बादाम बेहद लाभदायी होता है. यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है. इसमें मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है, जो हमारी आंतों को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है. बादाम भी एक तरह का पोर्टेबल स्नैक्स होता है जिसे आप नाश्ते के साथ भी खा सकते है.

4. ओट्स


अध्ययनों से पता चला है कि ओट्स कब्ज से राहत दे सकते है और पाचन क्रिया में सुधार लाने में फायदेमंद होते हैं. गेहूं के ओट्स कब्ज से राहत देते हैं और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में हमारी मदद करते है.

5. संतरा



संतरे में विटामिन सी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो कब्ज के दर्द से राहत दिला सकता है .इसके साथ- साथ संतरा एक पोर्टेबल स्नैक्स भी है जिसे आप सलाद के साथ भी खा सकते है.

6. केला



केले में मौजूद उच्च फाइबर सामग्री कब्ज के प्रभाव को सामान्य करने में मदद कर सकती है. इसे खाने से कब्‍ज की समस्‍या नहीं होती.


Share:

टिप्स और ट्रिक्स: 10 दिनों में कैसे करे वजन कम

यदि आप छुट्टियों में वजन कम करना चाहते हैं लेकिन ये सोच-सोच कर कि ये बहुत ही कठिन काम है. तो आजमाए न्यूट्रीशनिस्ट शिल्पा अरोड़ा के 10 आसान से टिप्स और 10 दिन में ही अपने वजन में अंतर पाए.


न्यूट्रीशनिस्ट शिल्पा अरोड़ा के अनुसार 10 दिन में वजन घटाने के कुछ आसान टिप्स-

1. अपने दिन की शुरुआत हमेशा कसरत के साथकरें.
2. प्रतिदिन वजन नापना बंद करें.
3. अपना नाश्ता खुद कैरी करें.
4. प्रतिदिन एक सेब का सेवन जरूर करें.
 5. बहार का खाना खाने से बचें और हमेशा घर के खाने का ही सेवन करें.
6. प्रतिदिन अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीएं.
7.खाने को जल्दबाजी से नखाएं. हमेशा खाना धीरे-धीरे और चबाकर खाएं.
8. प्रोटीन देने वाले फल और सब्जियों का ज्यादा सेवन करें.
9. अनहेल्दीद खाने से हमेशा दूर रहें.
10. हमेशा अपने आदर्श वजन के बारे में सोचें.



10 दिन में वजन घटाने के लिए डाइट चार्ट 

पहला दिन:

7 बजे: मेथी का पानी या चाय और 8 बादाम
9 बजे: नाश्ते के लिए, 1 कटोरी पोहा
दोपहर12 बजे: एक गिलास छाछ
1:30-3:00 बजे:लंच के लिए 1 रोटी + 1 कटोरी सब्जी  +1 कटोरी दाल + ककड़ी सलाद
4-6 बजे: 1 कप तरबूज
7-9 बजे: डिनर के लिए 1 कटोरी घीये का रायता

दूसरा दिन

7 बजे: मेथी का पानी या चाय और 4 अखरोट
9 बजे: 1 कटोरी पौष्टिक दलिया
दोपहर12 बजे: एक कटोरी अंगूर
1: 30-3:00 बजे: लंच के लिए 1 रोटी + 1 कटोरी सब्जी + 1 कटोरी दाल + ककड़ी सलाद
4-6 बजे:1 कप तरबूज
7-9 बजे: डिनर के लिए 1 कटोरी घीये का रायता

तीसरा दिन

7 बजे: ग्रीन टी+ 8 बादाम
9 बजे: नाश्ते के लिए 1 कटोरी मूंग की दाल का चीला + दही
दोपहर12 बजे: 1 कटोरी पपीता
1: 30-3:00बजे: लंच के लिए 1 रोटी + हरी सब्जी + ककड़ी का रायता
 4-6 बजे: 1 कटोरी स्प्राउट्स
7-9 PM- डिनर के लिए 200 ग्राम पनीर भुर्जी + पुदीने का रायता

दिन 4

7 बजे: एसीवी + पानी, 4 अखरोट + 4 बादाम
9 बजे: 2 इडली + छाछ
दोपहर12 बजे :आम के 2 स्लाइस
1:30-3:00 बजे: लंच के लिए उबलेचने का सलाद
4-6 बजे: कोल्ड  कॉफी या 1 केला
7-9 बजे: डिनर के लिए 1 ओट चीला/मूंग दाल चीला+ककड़ी का सलाद

दिन 5

7 बजे: एसीवी +पानी, नट्स
9 बजे: 1 कटोरी पपीता
 दोपहर12बजे: अंकुरित सलाद
1: 30-3:00 बजे: लंच के लिए 1 रोटी +सब्जी+प्याज और टमाटर का सलाद
4-6 बजे: चाय+70% डार्क चॉकलेट
7-9 बजे:डिनर के लिए 2 अंडे का आमलेट और 1 कटोरी सब्जी

दिन 6

7 बजे: मेथी का पानी, नट्स
9 बजे: 1 बेसन का चीला
 दोपहर12 बजे:छाछ
1: 30-3:00 बजे: लंच के लिएदाल+1 कप चावल+सब्जी+सलाद
4-6 बजे: 1 कप अंगूर+नारियल का पानी
7-9 बजे: डिनर के लिएचिकन टिक्का (5-6 पीस)+सलाद या पनीर टिक्का(120 ग्राम)+सलाद

दिन 7

7 बजे:मेथी का पानी
9 बजे: पोहा
 दोपहर12 बजे: 1 कप तरबूज
1: 30-3:00 बजे: लंच के लिए 1 रोटी+सब्जी+दही
4-6 बजे:चाय+1/2 कटोरी मूंगफली
7-9 बजे: डिनरके लिए 2 अंडे की भुर्जीया पनीर की भुर्जी(120 ग्राम)

दिन 8

7 बजे: मेथी का पानी
9 बजे: 1 टोस्ट+1 अंडा
दोपहर12 बजे: छाछ
1: 30-3:00 बजे: लंचके लिए 1कटोरीदलिया
4-6 बजे: 1 कटोरी तरबूज
7-9 बजे: डिनरके लिए 1 कटोरा घीये का रायता या मूंग की दाल का 1चीला

दिन 9

7 बजे: मेथी का पानी या चाय और नट्स
9 बजे: 1 कटोरी दलिया
दोपहर 12 बजे:1 कटोरीपपीता
1: 30-3:00 बजे: लंचके लिए 1भरवांरोटी+दही
4-6 बजे: 1 कप चाय+1/2कटोरीमूंगफली
7-9बजे: डिनरके लिए 1 ग्रील्ड फिश+1 कप उबले सब्जियां या 1 कप स्प्राउट्स कासलाद

दिन 10

7 बजे: मेथीका पानी या चाय और नट्स
9 बजे: 1कपपोहे
दोपहर 12बजे: एक गिलास छाछ
1: 30-3:00 बजे: लंचके लिए 1 रोटी+1 कटोरी सब्जी+1 कटोरा दाल+सलाद
4-6 बजे: 1 कप अंगूर या 1 कप चाय और 2-3 क्यूब्स 70% डार्क चॉकलेट
7-9 बजे:रात के खाने के लिए 5-6पीसचिकन/मछली टिक्का+सलाद या मूंग प दाल का 1 चीला+दही
Share:

Definition List

Powered by Blogger.

Sample Text

Featured Post

वैज्ञानिकों ने तैयार किया नोट की छपाई का कागज

नई दिल्ली। भारतीय कृषि वैज्ञानिकों ने मुद्रा नोट छापने के लिए उपयोग में आने वाले विशेष किस्म के कागज का विकास कर लिया है। भारतीय कृषि अनुस...

Contact Us

Name

Email *

Message *

Search This Blog

Blog Archive

Categories

Blog Archive

Recent Posts

Pages

Theme Support